BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: स्पेन में बड़ा हादसा नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत, 15 अन्य लापता

Admin

Mon, Oct 2, 2023

मैड्रिड
 स्पेन के मूर्शा में तड़के एक नाइट क्लब में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग लापता हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना फोंडा मिलाग्रोस नाइट क्लब में सुबह लगभग 6 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे जीएमटी/9.30 बजे) घटी। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमारत को आग की लपटों में घिरा हुआ और उसकी खिड़कियों से धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है।


आपातकालीन सेवाएं लापता लोगों की तलाश कर रही हैं, जो उस समय परिसर में थे। पुलिसकर्मी डिएगो सेराल ने स्पेनिश टीवी चैनल आरटीई को बताया, ''15 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें एक 28 वर्षीय महिला भी शामिल है, जिसने अपनी मां को एक वॉइस मैसेज भेजकर कहा था कि वे मरने वाले हैं।

फायर फाइटर्स सुबह लगभग 8 बजे इमारत में प्रवेश करने में सफल रहे। उन्होंने अपनी खोज के दौरान उन्हें चार शव मिले, फिर दो और उसके बाद कई अन्य शव मिले। कल्ब में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक पहचाने गए पीड़ितों में से कई लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।मूर्शा के मेयर जोस बैलेस्टा ने स्पेनिश टीवी चैनल 24एच पर कहा, ''बचावकर्मी अभी भी लापता कई लोगों की तलाश कर रहे हैं।''मेयर ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। माना जाता है कि यह 30 से अधिक वर्षों में स्पेन के नाइट क्लब में लगी सबसे भीषण आग है। 1990 में ज़रागोज़ा में आग लगने से 43 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें