BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बाइडेन और जिनपिंग 15 नवंबर को मिलेंगे सैन फ्रांसिस्को में

Admin

Sun, Nov 12, 2023

वाशिंगटन
अब यह पक्का हो गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 15 नवंबर को मुलाकात होगी। यहां व्हाइट हाउस ने इसकी घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में व्हाइट हाउस के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडेन बुधवार (15 नवंबर) को एक साल में पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से आमने-सामने मिलेंगे। इस मुलाकात को दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच तनाव को कम करने के उद्देश्य से उच्च-स्तरीय कूटनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

दोनों के बीच यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन पर होनी है। इस मुलाकात में बीजिंग और वाशिंगटन के अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इससे पहले बाइडेन और जिनपिंग पिछले साल 13 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले मिले थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें