BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए भारतवंशी हर्षवर्धन सिंह, वीडियो जारी कर अपने बारे में बताया

Admin

Sun, Jul 30, 2023
वाशिंगटन अमेरिकी भारतीय मूल के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है। रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी पेश करने वाले हर्षवर्धन सिंह, निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं। सिंह ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें वह खुद को आजीवन रिपब्लिकन और अमेरिकी हितों को तवज्जो देने वाला शख्स बता रहे हैं। बता दें, सिंह ने न्यू जर्सी रिपब्लिकन पार्टी के एक रूढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए भी काम किया है। सिंह ने जारी किया अपना वीडियो सिंह ने 28 जुलाई को अपना तीन मिनट का वीडियो ट्वीटर पर जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में हुए बदलावों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को बहाल करने के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। इसीलिए मैंने 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन की दौड़ में उतरने का फैसला किया है।' भारतीय मूल के तीन उम्मीदवार द हिल अखबार के अनुसार, सिंह ने 27 जुलाई को संघीय चुनाव आयोग के समक्ष आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। इससे पहले दो अन्य भारतीय मूल की निक्की हेली और रामास्वामी ने अपनी रिपब्लिकन पार्टी से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। बता दें, निक्की हेली साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर है और रामास्वामी एक करोड़पति उद्यमी है। तीनों ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुकाबला करेंगे,जो पहले से कई कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे है। रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को औपचारिक रूप से चुनने को लेकर अगले साल बैठक होगी। ये बैठक 15 से 18 जुलाई 2024 को मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें