BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सावधान : US समेत 11 देशों में मिला खतरनाक कोविड वेरिएंट JN.1, क्या हैं लक्षण

Admin

Thu, Nov 9, 2023
वॉशिंगटन

 कोविड खत्म नहीं हुआ है और आशंकाएं जताई जा रही हैं कि यह भविष्य में खतरनाक रूप लेकर वापसी भी कर सकता है। खबर है कि अमेरिका में कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है, जिसे लेकर वैज्ञानिक भी चिंतित नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह वेरिएंट पहले से ज्यादा संक्रामक हो सकता है। साथ ही इसके सामने वैक्सीन भी बेअसर हो सकती है।

क्या है नया वेरिएंट
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन JN.1 के नए स्ट्रेन की पहचान सितंबर में की गई थी। अब अमेरिका समेत 11 देशों में इसकी मौजूदगी देखी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी CDC के बयान के हवाले से यह जानकारी दी गई है। JN.1 वेरिएंट को BA.2.86 वेरिएंट या 'पिरौला' का वंश भी कहा जा रहा है।

दरअसल, पिरौला कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्ट्रेन का म्यूटेटेड वेरिएंट था। साल 2021 में इसके बारे में पता चला था। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और यूरोप के कई हिस्सों में इसके मरीज मिले थे। ऐसा कहा जा रहा है कि BA.2.86 और JN.1 में सिर्फ स्पाइक प्रोटीन का एक ही बदलाव हुआ है। वायरस की सतह पर नजर आने वाले नुकीले स्पाइक्स किसी इंसान को संक्रमित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

वैज्ञानिक उम्मीद जता रहे हैं कि कोविड-19 की 2023-2024 की अपडेट की हुई और BA.2.86 के खिलाफ काम कर रहीं वैक्सीन नए वेरिएंट पर भी असरदार रहेंगी। फिलहाल, राहत की बात है कि अमेरिका में अब तक JN.1 और BA.2.86 दोनों ही कॉमन या सामान्य नहीं हैं। यहां JN.1 बमुश्किल ही किसी मरीज में देखा गया है।

क्या हैं लक्षण
सीडीसी के अनुसार, बुखार या ठंड लगना, खांसी, सांस लेने में परेशानी, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या सूंघने की शक्ति पर असर, गले में खराश, नाक बहना, उलटी होना और दस्त जैसे इस वेरिएंट के लक्षण हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें