BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: चीन में इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत

Admin

Thu, Nov 16, 2023

बीजिंग
चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से गुरुवार को कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल माइन रेजिडेंस एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से बताया कि ल्यूलियांग शहर के लिशी जिले में पांच मंजिलों की इमारत की दूसरी मंजिल पर घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं।

60 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। यह इमारत निजी योंगजू कोयला खदान कंपनी की है, जिसकी उत्पादन क्षमता 120 टन प्रति वर्ष है। शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक दुर्घटनाएं, जिनके परिणामस्वरूप आग लग सकती है, चीन में अक्सर होती रहती हैं। अप्रैल में राजधानी बीजिंग में एक अस्पताल में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले अक्टूबर में, उत्तर-पश्चिमी यिनचुआन प्रांत में एक बारबेक्यू रेस्तरां में विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें