BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन की 20 लाख गोलियां जब्त

Admin

Wed, Dec 20, 2023

थाइलैंड में सेना के साथ मुठभेड़ में 15 ड्रग तस्करों की मौत

मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन की 20 लाख गोलियां जब्त

बैंकॉक
थाइलैंड ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ड्रग तस्करों को मार गिराया है। थाइलैंड की सेना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यांमार सीमा पर यह कार्रर्वा की है। सेना ने तस्करों के पास से मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन की 20 लाख गोलियां जब्त की। नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) के अनुसार, सेना को चियांग प्रांत में सीमा के पास तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।

छापेमारी के दौरान सेना के अधिकारियों को इलाके में 20 लोग पीठ पर बैग लाद कर ले जाते हुए दिखे। जब अधिकारियों ने उन्हें पहचान बताने और बैग का निरीक्षण करने के लिए कहा तो तस्करों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने जवाबी गोलीबारी में 15 तस्करों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए 15 तस्करों की पहचान अभी नहीं हुई है। मादक पदार्थों के स्त्रोत का पता लगाने में एनसीबी जुटी है। इससे पूर्व बुधवार को म्यांमार सीमा के पास से ही मेथामफेटामाइन की पांच करोड़ गोलियां जब्त की गई थीं।


मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 23 प्रवासियों को बचाया

रबात
 मोरक्को की नौसेना ने टैन-टैन बंदरगाह के पास अटलांटिक तट से एक नाव से 23 प्रवासियों को बचाया। मीडिया ने मोरक्को रॉयल सशस्त्र बलों के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से  दिए गए बयान में कहा गया है कि तटीय निगरानी के प्रभारी नौसेना इकाई ने उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर एक स्पेनिश द्वीपसमूह कैनरी द्वीप की ओर जा रही नाव को रोक लिया। इसमें कहा गया है कि प्रवासी, जो उप-सहारा अफ्रीका से थे, उन्हें चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने के बाद प्रसंस्करण के लिए रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें