BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बंगलादेश में डेंगू के 1291 नये मामले, छह लोगों की मौत

Admin

Tue, Nov 21, 2023

ढाका
 बंगलादेश में डेंगू के 1,291 नए मामले सामने आये और इससे छह लोगों की मौतें हो जाने से इस साल जनवरी से अब तक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 301,225 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,549 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने यह जानकारी दी है।

डीजीएचएस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में पहले 19 दिनों के दौरान, पिछले महीने 67,769 लोगों के मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित होने के बाद 30,080 अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। डीजीएचएस ने कहा कि देश में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 294,757 है, जिसमें रविवार को ठीक हुए 1,522 मरीज भी शामिल है।

बंगलादेश में सितंबर में डेंगू के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। इस माह में 79,598 नए संक्रमण मामले और 396 लोगों की मौतें दर्ज की गईं। उल्लेखनीय है कि एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला डेंगू बुखार एक गंभीर बीमारी का कारण बनता है जिसके बाद आमतौर पर सिरदर्द, तेज बुखार, थकावट, मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, ग्रंथियों में सूजन, उल्टी और दाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें