: वेदांग बोले- ऐसे प्रोजेक्ट में काम करना चाहता हूं, मगर मैं खुद इसके बारे में कंफर्म नहीं हूं
Admin
Mon, Jan 15, 2024
मुंबई
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में वेदांग रैना नजर आ सकते हैं। फिल्म में उन्हें आलिया के भाई के रोल में देखा जा सकता है। हालांकि, मेकर्स या वेदांग की तरफ में इस खबर को सही करार नहीं किया गया है। वेदांग रैना का कहना है कि उन्हें खुशी होगी, अगर वो इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। मगर, उन्हें भी इससे जुड़ी जानकारी नहीं है।
वेदांग को हाल ही में फिल्म आर्चीज में देखा गया था। इस डेब्यू फिल्म की शूटिंग के पहले दिन वो बहुत नर्वस थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक हालिया इंटरव्यू में किया है। इंटरव्यू में वेदांग ने बताया कि वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो म्यूजिक फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते थे। 17 या 18 साल की उम्र में उन्होंने अपना पोर्टफोलियो एक एजेंसी को भेजा और वहीं से आॅडिशन देने का सिलसिला शुरू हुआ। फिल्म जिगरा में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा- हर कोई मुझसे यह पूछता रहता है, लेकिन मुझे भी इस बारे में कुछ नहीं पता है। इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना बहुत बड़ी बात है। अफवाहें हमेशा उड़ती रहेंगी, लेकिन आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाना एक बहुत ही दिलचस्प मौका है। बता दें, फिल्म जिगरा में आलिया पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगी। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। हाल में वेदांग ने फिल्म आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया है।
जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। शूटिंग के पहले दिन के एक्सपीरियंस के बारे में वेदांग ने बताया कि पहले दिन वो जोया के साथ काम करने में बहुत घबराए हुए थे। मगर जोया अख्तर के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। वेदांग हमेशा से उनकी फिल्मों के दीवाने रहे हैं। वेदांग ने फिल्म आर्चीज में पहली बार खुशी कपूर के साथ काम किया था। उन्होंने खुशी कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि पहला दिन तनाव में बीतेगा। वो इस बात को लेकर परेशान थे कि खुशी के उनकी दोस्ती हो पाएगी या नहीं। मगर, कुछ समय में दोनों बहुत दोस्त बन गए। खुशी के साथ उनका यह सफर अच्छा रहा। खबरें यह भी हैं कि खुशी और वेदांग एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म द आर्चीज में वेदांग के साथ सुहाना कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन