BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने के कुछ देर बाद ही एक्टिवेट कर दिया गया

Admin

Sun, Dec 3, 2023


मुंबई

उर्फी जावेद के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। अपने अतरंगी अंदाज और पहनावे के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में जानकारी दी गई है कि उर्फी जावेद  का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें मेटा की तरफ से कई बातें लिखी गई हैं। बताया गया है कि उर्फी जावेद ने कम्युनिटी गाइलाइनंस नहीं मानीं और इस वजह से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किया गया है।

हालांकि कुछ देर बाद ही उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट टीम की तरफ से एक्टिव कर दिया गया। यही नहीं, इंस्टाग्राम की टीम ने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी और कहा कि उनका अकाउंट गलती से डिसेबल हो गया था। उर्फी जावेद ने इस मैसेज का भी स्क्रीनशॉच शेयर किया है।

उर्फी जावेद को धमकी और ट्रोलिंग का सिलसिला
मालूम हो कि उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिस्की कपड़ों में वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लेकर यूजर्स कई बार उन्हें डिस्लाइक और अनफॉलो करने की चेतावनी दे देते हैं। वहीं कई बार यूजर्स उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड करवाने की भी बात कह चुके हैं। पर बिंदास और बेबाक एटिट्यूड रखने वालीं उर्फी जावेद ने कभी किसी की परवाह नहीं की। बल्कि वह बेधड़क अजीबोगरीब स्टाइल के कपड़े पहनकर पपाराजी को भी पोज देने लगती हैं।

रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिलीं
उर्फी जावेद को कई बार रेप और जान से मारने की धमकी भी मिली, पर एक्ट्रेस ने निडर होकर करारा जवाब दिया और बिंदास अंदाज में अपनी लाइफ जी रही हैं। ऐसा लगता है कि उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी रिकवर नहीं हुआ है क्योंकि सर्च करने पर यह कहीं नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें