BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

विकास बहुत हुआ, अब दुल्हन दिला दो!" : सुशासन तिहार में अनोखी गुहार - "सरकार, हमें दुल्हन दिला दो

Ramesh Batra

Sun, May 18, 2025

गरियाबंद: सरकारी कार्यक्रमों में अक्सर लोग राशन, पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते नजर आते हैं, लेकिन गरियाबंद जिले के 'सुशासन तिहार' में दो युवकों ने ऐसी अनोखी मांग कर दी है जिसने सबको चौंका दिया है। इन युवकों ने सरकार से सीधे शादी कराने और दुल्हन दिलाने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं, इनके अलावा छह और युवकों ने भी अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए प्रशासन से विवाह संपन्न कराने की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रशासन ने इन मांगों को गंभीरता से लिया है और अब महिला एवं बाल विकास विभाग इन आवेदनों पर विचार भी कर रहा है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने खुद इन अनोखे आवेदनों की पुष्टि की है।


"विकास बहुत हुआ, अब दुल्हन दिला दो!"

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों पूरे प्रदेश में 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम चला रही है, जिसका उद्देश्य जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। इसी कड़ी में गरियाबंद में आयोजित कार्यक्रम में जब अधिकारियों ने लोगों से आवेदन मांगे, तो चंदन निषाद और अन्य युवकों के ये आवेदन सरकारी कागजों में दर्ज हो गए, जो शायद पहले कभी नहीं हुए होंगे। जहां ज्यादातर लोग राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन या प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं की मांग कर रहे थे, वहीं इन युवकों की मांग ने अधिकारियों को भी हैरत में डाल दिया।


समाज और परिवार से नहीं बनी बात, अब सरकार से आस

इन युवकों का कहना है कि समाज और परिवार की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी शादी नहीं हो पा रही है। उन्होंने खुद भी काफी प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में जब शासन-प्रशासन खुद उनके गांव में आया, तो उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और सरकारी स्टॉल पर पहुंचकर अपना आवेदन लिखवाया। बातचीत में चंदन निषाद ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, "अब उम्र गुजरी जा रही है और शादी नहीं हो रही है। चार-पांच साल हो गए लड़की नहीं मिल रही है। वो सरकार से गुजारिश करते हैं कि उनके लिए दुल्हनिया ढूंढी जाए।"

यह मामला अब पूरे गरियाबंद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इन अनोखी मांगों पर क्या कदम उठाती है और क्या 'सुशासन तिहार' के तहत इन युवकों को उनकी दुल्हनिया मिल पाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें