BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है ‘बिग बॉस 17’ शो का

Admin

Fri, Jan 12, 2024

मुंबई

कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ में जब से आयशा खान की एंट्री हुई है, तब से मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा के बीच इक्वेशन गड़बड़ा गई है। इनके बीच आए दिन लड़ाईयां होते देखने को मिलती हैं। मनारा ने अक्सर मुनव्वर से उन्हें आयशा के बदले कम टाइम देने का आरोप लगाया है। अब आने वाले एपिसोड में व्यूअर्स को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसके बाद शो माहौल पहले से ज्यादा गर्म हो जाएगा। ‘बिग बॉस 17’ अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।

28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है। आखिरी पड़ाव तक पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस वक्त कुल 9 कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटीशन है और अब किसी एक का पत्ता कटने वाला है। बिग बॉस 17 में नॉमिनेशन टास्क हुआ। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ये टास्क बिना झगड़े के नहीं निपट सका। नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान मनारा ने आयशा को लेकर बहुत गंदा कमेंट किया। दरअसल, जब मनारा के नॉमिनेट करने की बारी आई, तो उन्होंंने बिना झिझक आयशा का नाम लिया। तर्क दिया कि आयशा, मुनव्वर के पीठ पीछे उनकी बुराई करती हैं और सामने होती हैं, तो क्लोजनेस दिखाती हैं।

उन्होंने कहा, रोज सुबह रेडी होकर घूम-घूम कर आगे पीछे से खुद को मुनव्वर को दिखाती हैं। मनारा का ये स्टेटमेंट आयशा को पसंद नहीं आया और उन्होंने भी पलट कर करारा जवाब दिया। मनारा से चिढ़ीं आयशा ने कहा, ये दिखाता है आप कहां से आती हो। अगर मैंने आपके बारे में ऐसे गंदे कमेंट्स किए, तो आप बर्दाश्त नहीं कर पाओगे। कई लोगों ने मुनव्वर पर कमेंट किया है। फैंस ने मनारा के स्टेटमेंट पर मुनव्वर का मजाक उड़ाया। किसी ने टॉन्ट मारते हुए कहा ‘रिमार्केबल जर्नी आॅफ मुनव्वर’। दूसरे ने लिखा मुनव्वर की बैंड बजा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें