BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 'भूल भुलैया 3' में नज़र नहीं आएगी तब्बू

Admin

Sat, Dec 2, 2023

नई दिल्ली

'भूल भुलैया' हिट फ्रेंचाइजी रही है। अब फैंस को इसके तीसरी किश्त का इंतजार है। दर्शक इंतजार कर रहे हैं आखिर इस बार कौन होगा। पहली 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार थे तो दूसरी में कार्तिक आर्यन। अब 'भूल भुलैया 3' में आखिर कौन लीड रोल प्ले करेगा ये साफ नहीं है। मगर बड़ी डिटेल ये आ रही है कि तब्बू ने 'भूल भुलैया 3' को रिजेक्ट कर दिया है।

'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार के साथ मंजुलिका बनकर विद्या बालन छा गई थीं। वहीं 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ तब्बू ने लीड रोल प्ले किया था। अब लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह तीसरी किश्त में भी नजर आएंगी। हालांकि अब खबरें ये आ रही हैं कि तब्बू ने 'भूल भुलैया 3' से पल्ला झाड़ लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि 'भूल भुलैया 3' के मेकर्स चाहते हैं कि तब्बू तीसरी किश्त में भी हिस्सा लें। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थीं और वह तीसरे पार्ट में भी दोनों को कास्ट करना चाहते हैं।

'भूल भुलैया 3' को क्यों तब्बू ने किया रिजेक्ट
सूत्रों ने कहा, ''भूल भुलैया 3' के लिए मेकर्स तब्बू को लेने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने साफ न कह दिया है। तब्बू को मंजुलिका रोल काफी पसंद आया था। मगर वह दोबारा सेम रोल नहीं करना चाहती। इसलिए वह इसे रिजेक्ट कर रही हैं।'

'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी
मालूम हो, अब तक बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया' के दो पार्ट रिलीज हुए। 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, विद्या बावल से लेकर शाहीन आहूजा जैसे सितारे थे और ये फिल्म हिट रही थी। वहीं 'भूल भुलैया 2' साल 2022 में रिलीज हुई जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें