BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 'सिंघम' एक्टर जयंत सावरकर का निधन, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे दिग्गज

Admin

Tue, Jul 25, 2023
मुंबई बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी और हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर जयंत सावरकर का निधन हो गया है। 23 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां वह मौत से जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए और उनका निधन हो गया। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के बेटे कौस्तुभ ने खुलासा किया कि करीब 10-15 दिन पहले उन्हें लो ब्लड प्रेशर के कारण ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, 23 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए और उनका 11 बजे निधन हो गया। जयंत सावरकर के निधन से उनके बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। बता दें, जयंत सावरकर ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। मशहूर फिल्म 'सिंघम' के अलावा उन्होंने 'युगपुरुष', 'वास्तव' जैसी फिल्में भी की हैं। अपने 6 दशक के करियर में उन्होंने फिल्मों के अलावा थिएटर्स और टीवी में भी काम किया। सावरकर 'हरि ओम विठाला', 'गड़बड़ गोंढाल', '66 सदाशिव' और 'बकाल' जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें