BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पीली साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने रवि तेजा के साथ 'एकदम एकदम' गाने का किया हुक स्टेप

Admin

Wed, Oct 11, 2023

मुंबई

साउथ फिल्मों के स्टार रवि तेजा जल्द ही फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आएंगे, और उन्होंने इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। रवि तेजा को अब तक फैंस ने साउथ की फिल्मों में ही धमाल मचाते हुए देखा है, लेकिन अब वह पहली बार हिंदी रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भी नजर आएंगे। रवि तेजा ने हाल ही 'इंडियाज गॉट टैलेंट 2023' की शूटिंग की, और इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ डांस भी किया।

शिल्पा शेट्टी ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' 10 के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रवि तेजा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के गाने 'एक दम एक दम' पर डांस मूव्स मैच करते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और लिखा है, 'हम तो एकदम फिदा हैं और आप?'

रवि तेजा और शिल्पा शेट्टी को यूं साथ में देखकर फैंस क्रेजी हो गए और खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने रवि तेजा को 'किंग ऑफ मास' और शिल्पा शेट्टी को 'क्वीन ऑफ क्लास' कह रहे हैं। वीडियो को रवि तेजा ने भी शेयर किया है, और साथ में शिल्पा की तारीफ भी की।

वीडियो शेयर कर शिल्पा के लिए यह बोले रवि तेजा
रवि तेजा ने X पर वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी को टैग करते हुए लिखा, 'शिल्पा शेट्टी आपसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा और साथ में 'एक दम एक दम' का हुक स्टेप करके और मजा आया।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें