BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

Admin

Sat, Dec 9, 2023

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। निर्देशक आदित्य धर ने ‘इम्मोर्टल आफ अश्वत्थामा’ बनाने की घोषणा की थी और उनका इरादा विक्की कौशल को अश्वत्थामा की भूमिका में लेने का था। लेकिन बजट की दिक्कतों की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा।

चर्चा है कि वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर को फिल्म के लिए पहले ही साइन कर लिया गया है। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित है और गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा की जिंदगी को चित्रित करेगी।अश्वत्थामा के पात्र को निभाने के लिए शाहिद कपूर को गहन शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरना होगा। फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। यदि सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले साल अगस्त मे आरंभ होने की संभावना है। फिल्म के निर्देशन की कमान कन्नड़ फिल्ममेकर सचिन रवि को सौंपी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें