BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित का मुंबई में निधन

Admin

Sat, Dec 2, 2023

मुंबई

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे राजकुमार की पत्नी का निधन हो गया है। 'तिरंगा' फेम राजकुमार की पत्नी का नाम गायत्री पंडित था, जो अपने तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहती थीं। 28 नवंबर 2023 को राजकुमार की पत्नी ने आखिरी सांसें ली। मालूम हो, एक्टर ने तो 27 साल पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजकुमार का निधन गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 को हुआ था।

राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित के निधन का कारण तो साफ नहीं है लेकिन लंबी उम्र को ही वजह बताया जा रहा है। राजकुमार और गायत्री के तीन बच्चे हैं, परु राज कुमार, पाणिनी राज कुमार और बेटी वास्तविकता पंडित।

इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ बने थे एक्टर
राजकुमार का जन्म कुलभूषण नाथ पंडित के घर हुआ था। उनकी फिल्म की जर्नी बेहद खास रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह इंस्पेक्टर हुआ करते थे और उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़कर मुंबई में अपना करियर शुरू किया था।

जब राजकुमार की बेटी के खिलाफ शाहिद ने करवाई थी शिकायत
कहते हैं कि राजकुमार की बेटी वास्तविकता शाहिद कपूर के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उनका पीछा करती थीं। कोरियोग्राफर श्यामक डाबर की डांस क्लास में उनकी मुलाकात वास्तविकता से मुलाकात हुई थी। वह एक्टर को पसंद करने लगी थी लेकिन शाहिद की ओर से ऐसा नहीं था। साल 2012 में शाहिद कपूर ने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह फिल्म सेट पर उनका पीछा करती हैं। उन्होंने लोगों को ये तक कहा था कि वह एक्टर की पत्नी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें