BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मालदीव मस्ती करती दिखी परिणीति चोपड़ा

Admin

Mon, Oct 16, 2023

सोमवार को परिणीति ने मालदीव की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा ने अपने हनीमून को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। परिणीति ने अपने इस ट्रिप की कुछ झलकियां दिखाई हैं, जिसमें नीला आसमान, दूर तक फैला नीला समंदर, एक्ट्रेस के हाथों में पिंक चूड़ा और चाय की कप भी है। इसके अलावा एक और तस्वीर परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें उस रेजॉर्ट के बाहर की झलक है जहां वो ठहरी हैं।

हालांकि, परिणीति की इन तस्वीरों से ज्यादा फोटो पर लिखा कैप्शन चर्चा में है। परिणीति ने लिखा है कि ये पति के साथ हनीमून ट्रिप नहीं है बल्कि गर्ल्स ट्रिप है। बता दें कि हाल ही में 24 सितम्बर को AAP नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में शादी रचाई थी।

हेक्टिक शेड्यूल के बाद परिणीति ने लिया है ब्रेक
इस शादी में परिणीति और राघव की फैमिली के अलावा कुछ करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदार शामिल हुए थे। ऐसे लग रहा है कि लंबे समय से परिणीति हेक्टिक शेड्यूल फॉलो कर रही थीं और अब उन्होंने खुद के लिए ये ब्रेक लिया है।

मालदीव जाने से पहले परिणीति ने किया था रैम्प वॉक
मालदीव जाने से पहले परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक भी किया। अपने न्यूली वेड लुक से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यहां बता दें कि परिणीति और राघव की शादी के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों ने वर्क कमिटमेंट्स और श्राद्ध पक्ष की वजह से अपने हनीमून प्लान को पोस्टपॉन किया है। कहा ये भी गया था कि दोनों ने इन्हीं वजहों से अपनी रिसेप्शन पार्टी भी पोस्टपॉन की। हालांकि, इन मुद्दों को लेकर परिणीति या राघव की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें