BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मौनी रॉय की सुल्तान ऑफ दिल्ली का ट्रेलर जारी, अपराध और सत्ता की दिखी झलक

Admin

Sun, Oct 8, 2023

मुंबई
मौनी रॉय पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनको कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। मौजूदा वक्त में मौनी अपनी वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं।यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए मौनी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अब निर्माताओं ने सुल्तान ऑफ दिल्ली का ट्रेलर जारी कर दिया, जो अपराध और सत्ता की कहानी पर अधारित है।सुल्तान ऑफ दिल्ली का प्रीमियर 13 अक्टूबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा।

 ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक्स हैंडल पर सुल्तान ऑफ दिल्ली का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, हर चीज की एक कीमत होती है- फिर वो जिंदा रहने की हो, या सुल्तान बनने की।इसमें ताहिर राज भसीन, निशांत दहिया, हरलीन सेठी, अनुप्रिया गोयनका, विनय पाठक और महरीन पीरजादा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसका निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने मिलन लुथरिया के साथ मिलकर किया है।मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली की कहानी 60 के दशक को ध्यान में रखते हुए गढ़ी गई है, जिसमें एक्शन, ग्लैमर और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा।

टीजर में शुरुआत ग्लैमरस क्वीन मौनी रॉय से होती है, जो सीरीज में एक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। उनका आइटम नंबर सीरीज में बोल्डनेस का तड़का लगाएगा। पूरी कहानी अर्जुन भाटिया के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसका किरदार ताहिर राज भसीन निभाएंगे।

 ताहिर राज भसीन अपने जज्बे और साहस से दिल्ली के सुल्तान बनेंगे। टीजर में उनका एक डायलॉग है, सरहद के उस पार से आए हैं, जिंदा रहने की क्या कीमत है, ये हम से अच्छा और कौन समझता है। उनका ये डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें