BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कंगना रनौत स्टारर 'तेजस' का पूरा ज्यूकबॉक्स रिलीज कर मेकर्स ने फैंस को दिया शानदार सरप्राइज

Admin

Sun, Oct 8, 2023

मुंबई
कंगना रनौत स्टारर 'तेजस' भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म में कंगना एक बार फिर एक्शन और इंटेंस अवतार में वापसी कर रही है। हाल ही में जारी हुए टीजर ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रियाएं हासिल की।

टीजर में कंगना का दमदार अवतार देखकर हर कोई हैरान है। टीजर के अलावा डायलॉग और टैगलाइन की सराहना हो रही है।

फैंस को सरप्राइज करते हुए फिल्म निर्माताओं ने ज्यूकबॉक्स लॉन्च किया है, जिससे हर कोई खुश है। टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। ज्यूकबॉक्स एक्शन से भरपूर और देशभक्ति गीतों का खूबसूरत मेल है, ये यूट्यूब सहित लोकप्रिय प्लेटफार्मों पर विशेष उपलब्ध है। फैंस फिल्म के साउंडट्रैक को एंजॉय कर सकते हैं।

जहां फिल्म देशभक्ति की थीम पर बेस्ड है, वहीं फिल्म के गाने थीम के साथ न्याय करते हैं। शानदार टीजर की तरह ज्यूकबॉक्स भी हर किसी में देशभक्ति की भावना जगाएगा। आरएसवीपी द्वारा निर्मित 'तेजस' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित, निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें