BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सरोज खान का किरदार निभायेगी माधुरी दीक्षित!

Admin

Sun, Sep 17, 2023
मुंबई. बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाती नजर आ सकती है। फिल्म निर्मााता भूषण कुमार, सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। भूषण कुमार ने बताया है कि सरोज खान की बायोपिक का काम लेखन चरण पर है। सरोज खान की जिंदगी के अलग-अलग फेज में उनका रोल निभाने के लिए अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही है। एक अभिनेत्री सरोज खान के जवानी के दिनों का किरदार दिखाएगी जबकि दूसरी उनके उम्र के दूसरे पड़ाव का किरदार पर्दे पर लेकर आएगी। इनमें से एक के लिए माधुरी दीक्षित के नाम पर सोचा जा रहा है। माधुरी दीक्षित और सरोज खान का खास गुरु-शिष्य का बॉन्ड रहा था।माधुरी का करियर डिफाइन करने में सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। माधुरी दीक्षित के ज्यादातर पॉपुलर गाने एक दो तीन से लेकर धक धक तक सभी सरोज खान की वजह से ही हिट रहे।माधुरी ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि सरोज खान उन्हें कोरियोग्राफ करें। इसके अलावा उन दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता और अंडरस्टैंडिंग थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें