BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: खेसारीलाल यादव, यामिनी सिंह और रक्षा गुप्ता हैं मुख्य भूमिका में

Admin

Wed, Jan 17, 2024

मुंबई

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह की फिल्म ‘प्रेम की पुजारन’ 9 फरवरी को रिलीज होगी। समरशी फिल्म्स मीडिया एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी फिल्म ‘प्रेम की पुजारन’ में खेसारीलाल यादव, यामिनी सिंह और रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता समर राज हैं और निर्देशक पंकज सिन्हा हैं।

यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म ‘प्रेम की पुजारन’ एक लाजवाब प्रेम कहानी है। यह फिल्म वेलेंटाइन के लिए युवाओं को खास तोहफा होगा। प्रेम की अनुभूति अपने आप में अनूठी होती है। इस फिल्म में इसका एक नया एहसास देखने को मिलेगा। यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है और इसमें एक रोमांचकारी जर्नी देखने को मिलेगी। मैंने इस फिल्म में खूब मेहनत की है। यह फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आयेगी। इसके गाने एक से बढ़ कर एक है।

मैं आग्रह करूंगा कि सभी दर्शक अपने परिजनों के साथ यह फिल्म देखें, और अपना प्यार और स्नेह दें। फिल्म ‘प्रेम की पुजारन’ के गीतकार - संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। कथा, पटकथा और संवाद मनोज के कुशवाहा के हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह, रक्षा गुप्ता,एम एम ऋषि, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, अजय सिन्हा मिंटो, महेश आचार्य, पप्पू यादव और रिंकू यादव मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी आरआर प्रिंस हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, रामदेवन, मारधाड़ दिलीप यादव और वेशभूषा विद्या-विष्णु की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें