BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कंगना ने अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए, उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया

Admin

Sun, Jan 21, 2024

मुंबई
बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने सितारों को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलावा भेजा गया है। कंगना रनौत बीते दिन ही अयोध्या पहुंच गई थीं। बाकियों के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को कंगना ने अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत सुकून मिल रहा है और अयोध्या जैसे राम लोक बन गया है।

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
कंगना ने कहा, 'पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज रही है। हर जगह फूलों की मालाएं लग रही हैं। फूलों से सजाया जा रहा है। भजन और यज्ञ हो रहा है। पूरा माहौल राममय हो गया है। ऐसा लगता है कि राम लोक में पहुंच गए हैं।' राहुल गांधी और अखिलेश यादव के अयोध्या नहीं आने पर कंगना ने कहा, 'अगर उन लोगों के बस की होती तो राम कब का आ जाते। उन लोगों के बस की बात नहीं है इसलिए राम अब आ रहे हैं। हमारे लिए तो राममय होने का वक्त है। शादियों में जिस तरह से फूफा और चाचा नाराज रहते हैं वैसे वो लोग फूफा और चाचा बनकर रहें।'

विवेक ओबेरॉय को मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने कैमरे में कैद किया। वह भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगे।  एयरपोर्ट पर वह फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे। एयरपोर्ट पर पहुंचकर अनुपम खेर ने कहा, 'अयोध्या नगरी जा रहे हैं। अच्छी भावना है। आप लोगों के लिए भी प्रार्थना करूंगा। बहुत मन में भावनाएं हैं। बहुत सालों तक इस दिन का इंतजार किया।' डायरेक्टर मंधुर भंडाकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, 'बहुत सालों से इंतजार था। बहुत खुशी है। दर्शन करेंगे राम लला का। सबके लिए प्रार्थना करेंगे।' रणदीप हुड्डा पत्नी लिनलैशराम के साथ स्पॉट हुए। उन्होंने खुशी जताई कि इस मौके का हिस्सा बनेंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें