BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: KWK-8 में बॉयफ्रेंड शिखर को लेकर कहा- वो मेरे लिए नादान परिंदे घर आजा गाते हैं

Admin

Fri, Jan 5, 2024

मुंबई

कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ नजर आई हैं। शो पर पहुंची दोनों बहनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इस मौके पर करण ने जान्हवी और खुशी से उनकी दिवंगत मां एक्ट्रेस श्रीदेवी से लेकर उनके रिलेशनशिप पर भी बात की।

एपिसोड में जब करण ने जान्हवी से उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर बात की तो जान्हवी ने इस रिलेशनशिप को स्वीकारा और ना ही इससे इनकार किया। करण ने एक्ट्रेस से पूछा कि आप पहले शिखर को डेट कर रहे थे, फिर आपने किसी और को डेट किया और अब फिर से आप शिखर को ही डेट कर रही हैं ना ? इसके जवाब में जान्हवी ने करण से कहा कि शिखर मेरे लिए ओ नादान परिंदे घर आजा.. गाना गाया करते थे। अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने आगे कहा, शिखर सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे पूरे परिवार के लिए मौजूद रहते हैं। वो जब मेरे दोस्त थे तब भी ऐसे ही थे और वो ऐसा किसी एक्सपेक्टेशन के साथ नहीं बल्कि पूरी तरह से सेल्फलेस होकर करते हैं। करण ने इस एपिसोड में जान्हवी से उनके किसी एक्टर को डेट ना करने के फैसले पर भी बात की। जब करण ने इसकी वजह पूछी तो जान्हवी ने कहा, मुझे कोई ऐसा चाहिए जो मुझसे ओब्सेसड हो।

एक्टर्स के साथ दिक्कत यह है कि वो बहुत ही कॉम्पिटेटिव और वियर्ड हो जाते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक वक्त पर जान्हवी एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। 2021 में दोनों गोवा में साथ नजर आए थे। वहीं जान्हवी की बहन खुशी जिन्होंने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया है। चर्चा है कि वो फिल्म में अपने को-स्टार रहे वेदांग को डेट कर रही हैं। हालांकि, एपिसोड में खुशी ने इस रिलेशनशिप से इनकार करते हुए कहा है कि वो दोनों सिर्फ दोस्त ही हैं। जान्हवी ने इस एपिसोड में बताया कि खुशी एक को छोड़कर उनके सभी बॉयफ्रेंड से नफरत करती है। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब तक उन्होंने तीन ही लड़कों को डेट किया है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि जान्हवी इन दिनों फिर से शिखर को डेट कर रही हैं। शिखर सालों पहले जान्हवी को डेट कर चुके हैं। हालांकि, कुछ साल पहले जान्हवी और उनका ब्रेकअप हो गया था लेकिन अब दोनों फिर से अक्सर साथ नजर आते हैं। चर्चा यह भी है कि जान्हवी-शिखर, खुशी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग साथ में न्यू ईयर वेकेशन पर गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें