BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई

Admin

Mon, Oct 9, 2023

मुंबई

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिवार को इंसाफ की दरकार है। आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में एक्ट्रेस की मां ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार, 9 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग पर कोर्ट ने विपक्षियों और यूपी सरकार से जवाब मांगा है। जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट ने तीन हफ्ते का समय दिया है। अब इस याचिका पर पांच हफ्ते बाद सुनवाई होगी

मालूम हो कि आकांक्षा दुबे  की मां ने CBI जांच की मांग करते हुए जो याचिका दाखिल की थी, उसमें बेटी के रेप की आशंका जताई गई है। आकांक्षा दुबे 26 मार्च 2023 में वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।

मां ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
आकांक्षा की मां की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया कि जिन परिस्थितियों में बेटी मृत मिली, उन पर संदेह होता है। साथ ही एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा करती है। दिवंगत एक्ट्रेस की मां ने इस केस में पुलिस की जांच और काम के तरीके पर भी सवाल उठाया, और सीबीआई जांच की मांग की थी। आकांक्षा की मां ने यह आरोप भी लगाया कि पुलिस ने जांच के दौरान अहम सबूतों को दबाने की कोशिश के साथ-साथ आरोपियों को बचाने की भी कोशिश की है।

समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ FIR
आकांक्षा दुबे की मां ने इस मामले में भोजपुरी सिंगर और बेटी के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह और दोस्त संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आकांक्षा दुबे बनारस अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई थीं। लेकिन वहां के सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें