BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और ट्रॉफी मिली

Admin

Mon, Jan 29, 2024

मुंबई

मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। इस सीजन की शुरूआत 16 अक्टूबर से हुई थी। सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया।  बिग बॉस शो के पिछले सीजन में विनर अनाउंसमेंट से पहले पैसों से भरा ब्रीफकेस कंटेस्टेंट्स के सामने पेश किया जाता था। सीजन 15 में निशांत भट्ट और सीजन 16 में अर्चना गौतम ने ब्रीफकेस लिया था। इस बार ऐसा नहीं हुआ।

मन्नारा चोपड़ा शो के टॉप 3 में शामिल थीं। हालांकि फिर उन्हें शो से एविक्ट कर दिया गया। शो में उनकी जर्नी उतार-चढ़ाव से भरी हुई रही। कई बार उन्हें मुश्किल हालातों का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन फिर भी मन्नारा ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बना ही ली थी। अरुण माशेट्टी ने ‘दम’ रूम से अपनी जर्नी शुरू की थी। उनका शो के दौरान तहलका उर्फ सनी आर्या के साथ मजबूत बॉन्ड बना था। लेकिन फिनाले में पहुंचने के बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। ट्रॉफी की रेस से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई। उनके घर से बाहर निकलने पर फैंस बेहद निराश हो गए थे।

सलमान खान ने अंकिता और उनकी सास से कुछ वचन लिए। जहां अंकिता ने वचन लिया कि घर से बाहर निकलकर वो और विक्की एक-दूसरे से लड़ाई नहीं करेंगे। इस पर सलमान खान ने कहा- ये तो नामुमकिन है। वहीं अंकिता की सास ने वचन लिया कि वे अंकिता को बहुत प्यार करेंगी। इस जवाब पर सलमान ने आंखे चढ़ाते हुए कहा- हां, अंकिता तुम्हें बहुत प्यार मिलेगा, तुम घर से निकलो तो सही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें