BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: गीता बसरा और हरभजन सिंह का बेटा ट्रॉली में बैठने के बाद उससे उतने को राजी नहीं हुआ

Admin

Mon, Oct 2, 2023

मुंबई

कभी-कभी बच्चों की अजीब डिमांड या यूं कहें कि जिद पैरेंट्स को भी मुश्किल में डाल देती है। तब ना चाहते हुए भी मां-पापा को बच्चों की बात माननी पड़ती है। लेकिन इस तरह की चीजों से सिर्फ आम पैरेंट्स को ही दो-चार नहीं होना पड़ता। सिलेब्रिटी पैरेंट्स का भी यही हाल है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब गीता बसरा पति और बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए गईं। वहां उन्होंने बेटे को ट्रॉली में बिठा दिया और शॉपिंग करने लगीं। लेकिन जब घर जाने की बात आई, तो बेटा ट्रॉली से उतरने को राजी ही नहीं हुआ। और जिद पर अड़ गया कि उसे तो ट्रॉली से ही जाना है।

गीता बसरा और उनके बच्चों का वीडियो इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है। साथ में हरभजन सिंह भी हैं, जो देख रहे थे कि बेटा कैसी जिद कर रहा है। लेकिन वह भी लाडले की जिद के आगे हार मान बैठे, और ट्रॉली से ही कार तक लेकर गए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गीता बसरा का बेटा ट्रॉली में बैठा हुआ था, लेकिन जब एक्ट्रेस ने बेटे को गोद में लेने की कोशिश की, तो उसने ट्रॉली से निकलने से इनकार कर दिया। पास में खड़े हरभजन सिंह यह सब देख रहे थे, और वह हंसने लगते हैं। गीता बसरा बेटे से कहती रहीं कि उन्हें कार में जाना है, लेकिन लाडला 'नहीं, नहीं' कहता रहा। वह जब ट्रॉली से उतरने को राजी नहीं हुआ, तो हरभजन सिंह उसे ट्रॉली में बिठाकर ही कार तक लेकर गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें