BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कमिश्नर और मनोहर उड़ाते हैं हप्पू का मजाक

Admin

Wed, Jan 17, 2024

मुंबई

एंडटीवी के ‘अटल’, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में इस हफ्ते कुछ दिलचस्प ट्विस्ट्स देखने के लिये तैयार हो जाइये। एण्डटीवी के ‘अटल’ की कहानी के बारे में कृष्णा देवी वाजपेयी ने बताया, अटल (व्योम ठक्कर) के स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पारस, जुगल और उनके ब्रिटिश दोस्त उसे डराते-धमकाते हैं और कृष्ण बिहारी (आशुतोष कुलकर्णी) इस मामले में हस्तक्षेप करते हैं, लेकिन अटल वहाँ से चला जाता है।

श्याम लाल (मिलिंद दस्ताने) अटल का उत्साह बढ़ाते हैं और कामयाबी एवं नाकामयाबी का महत्व समझाते हैं। दयाल (कृष्णा राज) और उसके साथी अटल की मुसीबतों पर खुश होते हैं और एक शुभचिंतक को चिढ़ाते हैं। एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की कहानी के बारे में केशव ने बताया, प्रमोशन की उम्मीद से हप्पू (योगेश त्रिपाठी) एक मंदिर जाता है। उसके भरोसे के बावजूद कमिश्नर (किशोर भानुशाली) और मनोहर (नितिन जाधव) उसका मजाक उड़ाते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि उसका नाम संभावित प्रमोशंस की सूची में नहीं है।

दुखी होकर हप्पू भगवान पर विश्वास करना छोड़ देता है।  एंडटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ की कहानी के बारे में विभूति नारायण मिश्रा ने बताया, अंगूरी (शुभांगी अत्रे) विभूति (आसिफ शेख) से ड्राय फ्रूट्स की उचित दाम वाली दुकान के बारे में पूछती है। इससे प्रेरित होकर विभूति अपना ही ड्राय फ्रूट स्टोर खोलने का सपना देखता है और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) से पैसों की मदद मांगता है। अनीता तैयार हो जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें