BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 'CID' के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स दिनेश फडणवीस को नहीं आया हार्ट अटैक, तबयीत खराब

Admin

Sun, Dec 3, 2023

मुंबई

'CID' के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स दिनेश फड़नीस का हेल्थ अपडेट सामने आया है। दरअसल बीती रात खबरें आई थीं कि वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं और उन्हें हार्ट अटैक आया है। मगर अब 'सीआईडी' में उनके को-एक्टर दयानंद शेट्टी ने उनका हालचाल दिया है। उन्होंने बताया है कि दिनेश फडणवीस को दिल का दौरा नहीं पड़ा बल्कि कुछ और वजह है।

दिनेश फडणवीस और शो में दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने हार्ट अटैक की खबरों को खारिज किया है। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश फड़नीस अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटीलेटर पर हैं। डॉक्टर फिलहाल जांच कर रहे हैं। लेकिन हार्ट अटैक वाली बातें गलत हैं।

किस अस्पताल में हैं भर्ती
शुक्रवार की रात खबरें आई थीं कि दिनेश फड़नीस को दिल का दौरा पड़ा है और वह मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मगर अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर टीवी के फ्रेडरिक्स की तबीयत क्यों बिगड़ी है।

दिनेश फड़नीस की उम्र
57 साल के दिनेश फड़नीस ने सीआईडी में सबसे फनी और दमदार रोल फ्रेडरिक्स का रोल प्ले किया था। ये शो टीवी पर साल 1998 से 2018 तक चला था। इस शो का एक एक रोल काफी पॉपुलर हुआ था।

सिर्फ टीवी तक ही नहीं दिनेश फडणवीस ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने आमिर खान की सरफरोश फिल्म से लेकर ऋतिक रोशन की सुपर 30 में एक्टिंग की है। फिलहाल एक्टर के सभी फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें