BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शारजाह में मादक पदार्थ मामले में रिहाई के बाद अभिनेत्री क्रिशन परेरा मुंबई लौटीं

Admin

Thu, Aug 3, 2023

मुंबई
अभिनेत्री क्रिशन परेरा मादक पदार्थ के एक मामले में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा रिहा किए जाने के बाद मुंबई लौट आयी हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह आज मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

महेश भट्ट द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म 'सड़क 2' में अभिनय करने वाली परेरा (27) को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर एक स्मृति चिह्न के अंदर मादक पदार्थ पाए जाने के बाद पकड़ा गया था। उन्हें यह स्मृति चिह्न कुछ लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किसी को देने के लिए कहा था।

उन्होंने शारजाह की जेल में लगभग एक महीना बिताया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पता चला कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया था जिन्हें बाद में मुंबई अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

शारजाह में अधिकारियों ने मामले की जांच और मुंबई पुलिस द्वारा मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे जाने के बाद उसे रिहा कर दिया था लेकिन कुछ कानूनी औपचारिकताओं के कारण वह तुरंत यहां नहीं लौट सकी थीं।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने अभिनेत्री को भारत जाने की अनुमति दे दी जिसके बाद वह मुंबई लौट आई हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में परेरा की गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों एंथनी पॉल और उसके दोस्त राजेश उर्फ रवि बोभाटे ने कथित तौर पर उसकी रिहाई की व्यवस्था करने के लिए परेरा की मां से 80 लाख रुपये मांगे थे।

मुंबई पुलिस ने जून में परेरा को मादक पदार्थ मामले में फंसाने के आरोप में पॉल, बोभाटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें