BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: ऑनलाइन पता लगाएं पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं?

Admin

Mon, Oct 30, 2023

नई दिल्ली

पैन कार्ड और आधार कार्ड दो ऐसे दस्तावेज हैं, जो हर भारतीयों के लिए जरूरी हैं। हालांकि सरकार ने पैन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। अगर आप 31 मार्च 2023 से पहले पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड रद्दी हो जाएगा। मतलब आप इनकम टैक्स रिटर्न भरने के साथ ही बैंक से पैसों का लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

 देना होगा 1000 रुपये जुर्माना
वही 31 मार्च 2023 के बाद पैन को आधार से लिंक करने के लिए पर 1000 रुपये जुर्माना देना होगा। ऐसे में सभी भारतीय नागरिकों को 31 मार्च 2023 से पहले पैन को आधार से लिंक कर लेना चाहिए। हालांकि सवाल उठता है कि आखिर कैसे पता किया जाए कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, तो बता दें कि इसका प्रॉसेस बेहद आसान है, जिससे आप घर बैठे पता लगा सकते हैं कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।

कैसे पता लगाएं पैन आधार से लिंक है या नहीं

 पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद आपको ‘लिंक आधार स्टेट्स’ पर क्लिक करना होगा।
फिर आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।
इसमें आपको View Link Aadhaar Status’पर क्लिक करना होगा।फिर आपके सामने एक मैसेज आएगा।
इससे आपको पता लग जाएगा कि आपका आधार और पैन लिंक है या नहीं।

बता दें कि पैन को आधार से लिंक करने की डेडलाइन में कई बार बदलाव किया जा चुका है। इससे पहले पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 तक की गई थी। हालांकि बाद में इसे 500 रुपये जुर्माने के साथ बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दिया गया था। वही अगर 31 मार्च 2023 के बाद 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें