BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसद वसूला जाएगा टैक्स

Admin

Thu, Aug 3, 2023

नई दिल्ली

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का काफी बड़ी है और यूजर्स के लिए इसका स्कोप भी काफी बड़ा है। ये हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रही है। इस बार जो खबर आ रही है वो इस इंडस्ट्री को झटका दे सकती है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेम और सट्टे पर 28 फीसद का टैक्स लगाया जाएगा।

इस बैठक में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर 28 फीसद की जीएसटी लगाई जाने की घोषणाै की गई है। बता दें कि इसे लागू करने के लिए आवश्यक कर कानून में बदलाव पर विचार-विमर्श किया जाना था। हालांकि, दिल्ली के वित्त मंत्री ने ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स लगाने का विरोध किया था वहीं, गोवा और सिक्किम जीजीआर (सकल गेमिंग रेवन्यू ) पर कर लगाना चाहते थे लेकिन सट्टेबाजी पर नहीं।

सीतारमण ने कहा कि कर्नाटक से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक अन्य राज्य चाहते हैं कि जो फैसला पिछली बैठक में लिया गया था उसे लागू किया जाए। साथ ही कहा है कि केंद्रीय और राज्य कानूनों में आवश्यक बदलाव के बाद नया टैक्स 1 अक्टूबर से लागू किया जाएगा और 6 महीने बाद इसका रिव्यू किया जाएगा।

बता दें कि पिछले महीने भारत में उस फंड पर 28 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला किया गया था जो ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां अपने ग्राहकों से लेती हैं। इस फैसले से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा था।

भारत में कितनी बड़ी है ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री:
भारत की गेमिंग मार्केट 2025 तक 5 बिलियन डॉलर की हो जाएगी जो 2022 में 2.8 बिलियन डॉलर की है। इसका कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 28 से 30 फीसद तक है। भारत में ऑनलाइन गेमर्स की संख्या 2023 तक 500 मिलियन हो सकती है जो 2022 में 420 मिलियन थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें