: गुरुग्राम तक फैली मेवात हिंसा की आग, नूंह में कर्फ्यू, मस्जिद में आग भरतपुर में भी अलर्ट-इंटरनेट बंद
Admin
Tue, Aug 1, 2023
गुरुग्राम
हरियाणा के मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ. देखते ही देखते हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई. यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं. करीब 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. इस तनाव की शुरुआत नूंह से हुई. जहां ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ. देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ साथ गोलियां भी चलीं. हिंसा में दो होम गार्डस समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. हिंसा को देखते हुए नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इंटरनेट पर भी तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है. इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गई है. इन जगहो पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
- - नूंह में स्थिति अब काबू में है. स्थिति संभालने के लिए अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां पहुंच गई हैं. 6 कंपनियां अभी और भेजी जाएंगी.
- - फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम में धारा 144 लगाई गई है.
- - हरियाणा से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है. यहां की चार तहसीलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया.
विज्ञापन
विज्ञापन