BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: डॉक्टर दंपती के शव बीना में मिलने से फैली सनसनी- जांच में जुटी पुलिस

सागर
सागर जिले के बीना में डॉक्टर दंपती के शव उनके घर में मिले। खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। पति का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला तो पत्नी का शव पलंग पड़ा था। बेटा पटना से एमबीबीएस कर रहा है। उसके शनिवार सुबह लौटने पर शव की जानकारी सामने आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीना में पति का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला तो पत्नी का शव पलंग पड़ा था। बता दें, खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं।

जांच में जुटी पुलिस :

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है, इस मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच-पड़ताल कर रही है, पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

इससे पहले भी हत्या-आत्महत्या के कई मामले आ चुके-

बताते चलें कि, राज्य में अप्रत्याशित घटनाओं के साथ आपराधिक मामलों की तादाद में तेजी से वृद्धि होती जा रही है, आए दिन इन मामलों में इजाफा देखा जा रहा है इससे पहले भी हत्या-आत्महत्या के कई मामले आ चुके हैं, बीते दिनों ही उज्जैन जिले में एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें