BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: नौकरी के बहाने नाबालिग को बुलाकर ब्‍वायफ्रेंड ने दोस्‍तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Admin

Fri, Sep 22, 2023
रायपुर राजधानी रायपुर में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ब्‍वायफ्रेंड ने नाबालिग से नौकरी के बहाने बुलाकर पहले दुष्‍कर्म किया। फिर दूसरे दिन उसके दो दोस्‍तों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपित अविनाश बहरा, सिकंदर जैन और गौरव राज को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को 17 वर्षीय नाबालिग रात लगभग नौ बजे गोलबाजार थाना क्षेत्र में कुछ काम से आई थी। इस बीच ब्‍वायफ्रेंड सिंकदर जैन ने नाबालिग को नौकरी के बहाने मल्‍टी लेवल पार्किंग में बुलाया। फिर वहां गार्ड रूम में नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म किया। ब्‍वायफ्रेंड ने नाबालिग को धमकाया कि वो घटना की जानकारी किसी को न दें। इसी बीच उसके दो दोस्‍त अविनाश बहरा और गौरव राज वहां पहुंच गए। दोनों को अकेले देख दोनों दोस्‍तों की नीयत बिगड़ गई। दोनों ने नाबालिग को मल्‍टी लेवल पार्किंग में खड़ी कार में लेकर उसके दरिंदगी की। पीड़िता ने घर जाकर इसकी जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें