BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पुलिस ने हैलो जिंदगी अभियान के तहत की कार्रवाई

Admin

Sun, Jul 30, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे हैलो जिंदगी अभियान के तहत पुलिस ने जनजागरूकता के अलावा नशे के सौदागरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति सफेद रंग की कपड़े का थैला जिसमें विमल पान मसाला लिखा है, जिसके अंदर भारी मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु तिल्दा से खरोरा की ओर पैदल जा रहा है कि सूचना पर तिल्दा पुलिस के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दुर्गेश यादव निवासी मोहभट्टापारा नेवरा को 60 पाव देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया | वही थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही कि जा रही है | https://youtu.be/nKdU6LcmchI लेकिन पुलिस के लिए अभी चुनौती मुह उठा के खड़ी है क्योकि अभी शराब के बड़े – बड़े तस्कर तिल्दा नेवरा में बाकि है | जिससे निपटने के लिए तिल्दा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने कमर कस ली है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें