BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 7 माह में 178 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए

Admin

Thu, Aug 3, 2023
आइजोल मिजोरम में इस साल जनवरी से जुलाई तक सात माह में कुल 178 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। इनमें हेरोइन, मेथमफेटामाइन और गांजा शामिल हैं। उत्पाद शुल्क एवं स्वापक नियंत्रण विभाग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। विभाग के अधिकारियों ने सियाहा शहर में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 280 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों की पहचान वन्हुइथांगा (25) और रोडिंगलियाना (29) के रूप में की गई है। उन पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस कानून) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। केरल में अमेरिकी महिला का यौन उत्पीड़न, दो लोग गिरफ्तार कोल्लम केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला हाल ही में भारत आई थी और यहां पास के एक आश्रम में रह रही थी। करुनागप्पल्ली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को  पकड़ लिया गया। उनकी गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई की है जब महिला आश्रम के पास एक समुद्र तट पर अकेली बैठी थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक, कोल्लम के रहने वाले दो लोगों ने महिला से दोस्ती की और किसी बहाने से उसे एक खाली घर में ले गए, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। महिला ने एक अगस्त की रात को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह 22 जुलाई को केरल पहुंची थी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें