BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: स्वाथ्य विभाग में जान-पहचान होने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी

Admin

Fri, Jul 28, 2023
रायपुर बिलासपुर संभाग में नर्स की वैकेंसी निकलने की बात करते हुए स्वाथ्य विभाग में जान पहचान होने का झांसा देकर पंडरी की रहने वाली एक महिला से आरोपी महिला ने 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर मोवा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला गीता मिश्रा से पंडरी में रहने वाली सीमा साहू से 20 माह पूर्व मोवा के पास स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के शाखा में उसकी मुलाकात हुई। जहां गीता मिश्रा ने उसे बिलासपुर संभाग में नर्स की वैकेंसी निकलने की बात कही और स्वाथ्य विभाग में जान पहचान होने का झांसा देकर वहां पर नौकरी लगने की बात कहते हुए उससे पैसों की मांग की। सीमा उसके झांसे में आ गई और किस्तों में उसे 4 लाख रुपये दे डाली लेकिन अभी तक उसकी नौकरी नहीं लगी। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसे नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने मोवा थाने में उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें