BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी, चार लोगों की हुई मौत

Admin

Mon, Jul 31, 2023
मुंबई महाराष्ट्र के पालघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। मरने वालों में एक RPF के ASI सहित 3 यात्री है। RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।’ पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक RPF कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की। एक RPF ASI और तीन अन्य यात्रियों को गोली मारने के बाद आरोपी दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। रेलवे के अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल ने अपने ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की, जिसमें आरपीएफ एएसआई और ट्रेन के तीन अन्य यात्रियों की सुबह 5 बजे के मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने चलती ट्रेन में अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीना पर गोली चला दी। अपने सीनियर की हत्या करने के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पश्तिमी रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल ने चेन पुलिंग कर दहिसर के पास उतरकर भागने की कोशिश की। लेकिन आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मौजूद हथियार भी जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें