BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: पटरी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार

Admin

Tue, Jul 25, 2023
रायपुर रेलवे सुरक्षा बल और मंदिरहसौद पुलिस ने रेलवे पटरी चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार भिलाई व एक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बीती रात गश्त के दौरान मंदिर हसौद के ग्राम कोपरा से नारा के मध्य स्थित रेलवे लाईन के किनारे खड़े चार पहिया वाहन में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां नजर आई और जैसे ही वे उन तक पहुंचे आरोपी भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेरेबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे साथ रेलवे लाईन के किनारे रखी रेल पटरी को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले जाना बताया। पकड़े गए आरोपियों में यशवंत मारकण्डेय उम्र 31 साल निवासी ग्राम ओडका भिलाई थाना आरंग रायपुर। देवनाथ भारद्वाज पिता उम्र 31 साल निवासी ग्राम ओडका भिलाई थाना आरंग रायपुर। गोकुल प्रसाद खण्डेलवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम ओडका भिलाई थाना आरंग रायपुर। एवन मारकण्डेय उम्र 26 साल निवासी ग्राम ओडका भिलाई थाना आरंग रायपुर। चंदन कुमार उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेउर पोस्ट हुसैनाबाद थाना सहतवार बलिया (उ.प्र.)। हाल पता - शीतला माता मंदिर के पास बिहारी बस्ती गोंदवारा है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 नग रेल पटरी के टुकडे, छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी / 04 / एल डब्ल्यू / 7642 एवं 2 गैस सिलेण्डर एवं कटर जप्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें