BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जली हुई कार में मिली जली हुई हालत में युवक की लाश,पुलिस जांच में जुटी

Admin

Sun, Jul 30, 2023
रायपुर शुक्रवार-शनिवार देर रात रायपुर में एक शख्स की कार के अंदर जलकर मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद युवक बाहर तक नहीं निकल पाया। कार के अंदर ही जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई है। पूरी घटना धनेली धुसेरा मार्ग की है। लेकिन पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। खबरोंं के अनुसार माना थाना अंतर्गत धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है। कार में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में पहचान हुई है, जो शद्दानी दरबार इलाके का बताया जा रहा है। मृतक पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार का बेटा बताया जा रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल यह हादसा है या हत्या इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची माना थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि देवपुरी में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वहां से रात तकरीबन 11 से 11.30 बजे निकले थे। इसके बाद धनेली ब्रिज के नीचे जली हुई कार में लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले हादसा हुआ है। इसके बाद कार में आग लग गई। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें