BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: 2 शादियां..2 अफेयर, चौथी महिला के चक्कर में दिलफेंक आशिक का खौफनाक अंत

Admin

Fri, Jul 28, 2023
 नई दिल्ली धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ टिकियापाड़ा में राजमिस्त्री चिरुडीह आंकद्वारा कालूबथान निवासी 62 वर्षीय सुभान अंसारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि चौथी महिला से संबंध के चक्कर में सुभान की हत्या हुई। उसके साथ काम करने वाला राजमिस्त्री बलियापुर पलानी निवासी राजू गोस्वामी ने 22 जुलाई की रात बड़ी बेहरमी से छेनी घोंप कर सुभान को मौत के घाट उतार दिया था। हत्यारोपी राजू ने भी की हैं 2 शादियां राजू गोस्वामी ने भी दो शादियां की हैं। डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजू गोस्वामी ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ सुभान को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद से ही वह आक्रोशित था। सुभान ने 2 शादियां की थीं। इसके अलावा एक अन्य महिला से भी अवैध संबंध थे। राजू की पत्नी के रूप में चौथी महिला सुभान के जीवन में आई थी। बातचीत के दौरान धनसार थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजदेव सिंह आदि उपस्थित थे। बगल में कमरा लिया और टीवी की आवाज बढ़ा घोंप दी छेनी डीएसपी ने बताया कि पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद राजू ने फौरन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह मौके की तलाश में था। घटना के कुछ दिन पूर्व राजू गोस्वामी अपनी पहली पत्नी और 2 बच्चों के साथ डुमरियाटांड़ के उसी मार्केट कॉम्पलेक्स में आकर किराए पर कमरा ले लिया, जिसमें सुभान रह रहा था। 22 जुलाई की रात टीवी देखने के बहाने वह सुभान के कमरे में आया। टीवी की आवाज बढ़ा कर उसने सुभान पर छेनी से अंधाधुंध वार कर दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आराम से वहां से निकल गया। वहां से निकलते उसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया और पुलिस ने उसे बांकुड़ा से धर-दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने पूरी कहानी बयां कर दी। राजू गोस्वामी पर लॉ कॉलेज के निर्माण के दौरान अपने साथी राजमिस्त्री गिरिडीह निवासी राजेंद्र यादव की हत्या का आरोप है। 17 जून 2017 को धनबाद थाना में दर्ज केस में राजू मिस्त्री के अलावा पिंकी देवी और किशोर साव सहित अन्य भी आरोपी हैं। इस मामले में वह छह साल से फरार था। धनबाद थाना की पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती भी कर चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें