BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में गिरी गाज, 10 अधिकारी निलंबित

Admin

Wed, Aug 2, 2023
रायपुर शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। कड़ा रूख अख्तियार करते हुए राज्य सरकार ने 10 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। जिनमें से 3 संयुक्त संचालक भी हैं। नए विभागीय मंत्री के पास शिकायतें पहुंची थी और उनकी ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि किसी भी गलत कार्य पर सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई होगी,चाहे उसमें कोई भी शामिल हो। जानकारी के मुताबिक, के.कुमार-तत्कालीन संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर, सीएस ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा, सहायक संचालक डीएस ध्रुव- संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक शैल सिन्हा, सहायक संचालक उषा किरण खलखो समेत कई अधिकारी को निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया। जिसमें रायपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग के हेमंत उपाध्याय- प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को भी निलंबित किया गया है। पोस्टिंग के खेल में हुआ था बड़ा गोलमाल शासन के आदेश पर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने सभी जिलों के डीईओ से रिक्त पदों की जानकारी मंगाई, जिसके बाद शहर के साथ ही जिला व ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के स्कूलों में रिक्त पदों को छिपा दिया गया। इसके बाद दिखावे के लिए काउंसिलिंग किया गया। फिर कुछ ही दिन में छिपाए गए पदों पर संशोधन के नाम पर लेनदेन कर पोस्टिंग आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें