BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती : तिल्दा नेवरा में सिमरन खूबचंदानी गौ सेवा हेतु सम्मानित

तिल्दा नेवरा: राजमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद तिल्दा में एक "उत्कृष्ट नारी सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर, समाज की गौरव और समर्पित गौ सेवक श्रीमती सिमरन खूबचंदानी को गौ सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा जी, साथ ही देवजी भाई पटेल जी, राम पंजवानी जी, अनिल अग्रवाल जी और विकास सुखवानी जी द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद, श्रीमती सिमरन खूबचंदानी ने यह सम्मान अपने सभी गौ सेवा साथियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी का है जो गौ माता की निस्वार्थ सेवा में जुटे हुए हैं। उनके इस समर्पण और भावना की उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और नगरवासियों ने सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें