BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सेबी ने एनालिस्ट मनीष गोयल पर लगाया जुर्माना

Admin

Tue, Aug 15, 2023
नई दिल्ली बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजार के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक व्यक्ति पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) में पंजीकृत अनुसंधान विश्लेषक मनीष गोयल (मनीष कुमार गोयल) को यह जुर्माना 45 दिन के अंदर जमा करना होगा. सेबी ने अपने 46 पन्नों के आदेश में कहा कि मनीष ने एक अनुसंधान विश्लेषक के रूप में अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेकर 583 ग्राहकों से 4.16 करोड़ रुपये जुटाए. हालांकि, अनुसंधान विश्लेषक (आरए) के तौर पर वह मानदंडों की बुनियादी आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे. उन्होंने सुनिश्चित रिटर्न का भी वादा किया और ग्राहकों को अपनी सेवाएं गलत तरीके से बेचीं. नियामक ने पाया कि मनीष ने संदेश एप व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर विभिन्न समूहों के सदस्यों को आश्वासन दिया था कि यदि किसी विशेष स्टॉक अनुशंसा के कारण किसी को नुकसान होता है तो उन्हें एक स्टॉक अनुशंसा मुफ्त में मिलेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें