BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: त्योहारी सीजन में सस्ते हुए खाद्य तेल, सोयाबीन,पामोलीन के गिरे भाव

Admin

Thu, Nov 2, 2023
इंदौर
चीन और अमेरिकी बाजार में नरमी से केएलसी पर दबाव देखने को मिला है। मलेशिया पाम तेल के मजबूत निर्यात से गिरावट पर लगाम लगी है। अक्टूबर महीने में पाम तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी से स्टाक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मलेशिया में पाम तेल के ऊंचे स्टाक से केएलसी में बड़ी तेजी नहीं बन पा रही है।
 
विदेशी बाजारों से स्पष्ट संकेत न मिलने से घरेलू खाद्य तेल बाजार में नरमी का वातावरण बना हुआ है। बुधवार को सोया तेल इंदौर 895-900 रुपये प्रति दस किलो रह गया। हालांकि फंडामेंटल मिले-जुले होने से बड़ी गिरावट की उम्मीद कम नजर आ रही है। दूसरी ओर सोयाबीन की आवक कम होने से प्लांटों का पर्याप्त मात्रा में माल नहीं मिल रहा है जिससे प्लांट ऊंचे दामों पर सोयाबीन खरीदने के लिए मजबूर है। बुधवार को सोयाबीन में करीब 25-50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है। इसे ध्यान में रखते हुए सोया तेल में भी ज्यादा मंदी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें