BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: SC के फैसले पर गौतम अडानी बोले- 'सत्यमेव जयते', खुशी से ग्रुप के शेयर हो गए रॉकेट

Admin

Wed, Jan 3, 2024

मुंबई

 हिंडनबर्ग विवाद में सुप्रीम  कोर्ट  के फैसले के बाद बुधवार को अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आया। समूह का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की विशेष जांच दल (SIT) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है। न्यायालय ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) अपनी जांच तीन माह में पूरी करे।

कंपनी के शेयरों का हाल
इस फैसले के बाद बीएसई पर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 17.83 प्रतिशत चढ़ गया। एनडीटीवी में 11.39 प्रतिशत, अडनी टोटल गैस में 9.99 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी में 9.13 प्रतिशत और अडानी एंटरप्राइजेज में 9.11 प्रतिशत का उछाल आया। अडानी  विल्मर का शेयर 8.52 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स प्रतिशत, अडानी पावर 4.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 3.46 प्रतिशत और एसीसी 2.96 प्रतिशत के लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

समूह की दो कंपनियों- अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर सुबह के कारोबार में अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 319.47 अंक के नुकसान के साथ 71,544.60 अंक पर और निफ्टी 104.30 अंक टूटकर 21,561.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

अडानी ने जताई खुशी
गौतम अडानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। अडानी ने कहा- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है। सत्यमेव जयते। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। भारत की विकास गाथा में हमारा योगदान जारी रहेगा। जय हिंद।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें