BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: झटका : इंडिगो ने बढ़ाया किराया, अब इन सीटों के लिए देना होगा ज्यादा पैसा

Admin

Tue, Jan 9, 2024

मुंबई

घरेलू बाजार की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपनी कुछ चुनिंदा सीटों पर किराया बढ़ाने का फैसला किया है. इससे पहले कंपनी ने 4 जनवरी को ही अपने किराये में कटौती का ऐलान किया था. यह फैसला लागत हवाई ईंधन शुल्क (ATF) में कमी के बाद लिया गया था, मगर अब कंपनी ने एक बार फिर कुछ सीटों के किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. अब यात्रियों को कुछ खास सीटों में बैठने के लिए पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे. जानिए किन सीटों के लिए आया है एक्स्ट्रा चार्ज-

इन सीटों के लिए देना होगा 2000 रुपये तक अतिरिक्त किराया

इंडिगो ने सोमवार को इसका ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि पैसेंजर्स को आगे की सीट जहां लेगरूम के साथ एक्सएल सीट होती है वहां के लिए ज्यादा किराया देना होगा. एयरलाइंस के A320 या A320neo विमान में 180 या 186 सीटों में से 18 ऐसी सीटें है जो आगे की XL सीट होती है. अब इन सीटों (विंडो सीट) के लिए पैसेंजर को 2000 रुपये तक अधिकतम अतिरिक्त किराया देना होगा. वहीं आगे की मिडिल सीट के लिए यात्रियों को अब 1500 रुपये तक अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा. पहले एयरलाइंस कंपनी इन सीटों के लिए 150 से लेकर 1500 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज वसूलती थी.

फ्यूल चार्ज लिया था वापस

देश की बड़ी निजी एयरलाइंस इंडिगो ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती के बाद फ्यूल चार्ज लगाने के फैसले को 4 जनवरी को वापस ले लिया था. लगातार कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती की है, जिसका फायदा इंडिगो अब यात्रियों को दे रही है. कंपनी के इस ऐलान के बाद से घरेलू से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में इंडिगो के किराये में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की कमी आई है. एयरलाइंस की ऑपरेटिंग लागत में एटीएफ का हिस्सा 40 फीसदी तक का हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें