BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सरकार ने दिया घरेलू तेल कंपनियों को झटका, फिर बढ़ा दिया टैक्स, डीजल-ATF पर मिली हल्की राहत

Admin

Tue, Jan 2, 2024

नई दिल्ली

भारत सरकार ने क्रूड ऑयल पर लगन वाला अप्रत्याशित कर (Windfall Tax) बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर डीजल और हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल एटीएफ (ATF) पर विंडफाल टैक्स घटाया गया। एक सरकारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को 1,300 रुपये से बढ़ाकर 2,300 भारतीय रुपये ($27.63) प्रति टन कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर डीजल पर लगने वाले 0.5 रुपये प्रति लीटर के टैक्स को समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा जेट फ्यूल पर लगने वाले एक रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स भी हटा दिया गया है।

क्या है Windfall Tax?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते भारत में सबसे पहले जुलाई 2022 में विंडफाल टैक्स लगाया गया था। यह टैक्स तब लगाया जाता है जब किसी इंडस्ट्री को अप्रत्याशित रूप से यानी सामान्य से अधिक मुनाफा होता है और इसकी वजह कोई असामान्य घटना होती है जैसे कि युद्ध के समय तेल के भाव बढ़ जाएं तो इससे बढ़े मुनाफे पर यह टैक्स लगता है।

घरेलू क्रूड ऑयल की बात करें तो इसपर विंडफाल टैक्स तब लगाया जाता है जब ग्लोबल लेवल पर क्रूड बेंचमार्क की दरें 75 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो जाती हैं। वहीं डीजल, ATF और पेट्रोल एक्सपोर्ट के लिए यह टैक्स तब लागू होती है जब मार्जिन 20 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो जाता है।

जब भी कोई कंपनी अप्रत्याशित तरीके से काफी अच्छा मुनाफा कमाती हो सरकार उस पर विंडफॉल टैक्स लगाती है। जिसकी वजह से उनको हुए मुनाफे का एक हिस्सा टैक्स के तौर पर सरकार के पास भी जाता है। जैसे कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई के शुरुआती दौर में कच्चे तेल की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। जिसके बाद सरकार ने तेल पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ा दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें