BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मुकेश अंबानी से फिर आगे निकले गौतम अदाणी, बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Admin

Fri, Jan 5, 2024

मुंबई

पिछले दो महीनों में कई ट्रिगर्स के बाद पोर्ट्स से लेकर पॉवर सेक्टर वाले समूह के शेयरों में उछाल आने से गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक अडानी की कुल संपत्ति 97.6 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. उस समय अंबानी की संपत्ति 97 अरब डॉलर थी. वैश्विक स्तर पर, अडानी 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी एक पायदान नीचे हैं

अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल ने अडानी को फिर से अंबानी से आगे कर दिया है. अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा अदानी-हिंडनबर्ग प्रकरण में सेबी की जांच पर भरोसा जताने, समूह की आक्रामक विकास व्यय योजना और हिंदी बेल्ट के तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद ओवरऑल मार्केट की धारणा से प्रेरित है.

नेटवर्थ

97.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, अडानी समूह के संस्थापक अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति और सूची में सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं. उन्होंने अंतिम सूची स्थिति से 7.67 बिलियन डॉलर की बढ़त हासिल की है और साल-दर-साल (YTD) 13.3 बिलियन डॉलर अर्जित किए हैं. पिछले साल की शुरुआत में, हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच अडानी की नेटवर्थ में कई पायदान नीचे आ गई थी.

बता दें, जनवरी 2023 में, न्यूयॉर्क स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर लंबे समय तक स्टॉक में हेरफेर और अकाउंट्स की अनियमितताओं का आरोप लगाया. इन दावों का अडानी समूह ने खंडन किया था. इन आरोपों के बाद, अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में गिरावट के कारण अडानी की असेट में लगभग 60 प्रतिशत की भारी कमी आई और 69 बिलियन डॉलर तक की गिरावट आई.

वेल्थ के सोर्स

गौतम अडानी के नेतृत्व में अहमदाबाद का अडानी समूह भारत में एक प्रमुख बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर ढांचा समूह के रूप में खड़ा है. यह देश के सबसे बड़े निजी बंदरगाह का मालिक है और ग्लोबल कोयला ट्रेड में इसकी प्रमुख भूमिका है. समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 17 बिलियन डॉलर के राजस्व का खुलासा किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें