BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: साल के पहले दिन आई बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो सकता है हवाई सफर

Admin

Mon, Jan 1, 2024

नई दिल्ली

हाल में देश के लोगों को महंगा हवाई सफर करना पड़ रहा था, लेकिन आने वाले दिनों में राहत मिलती हुई दिखाई दे सकती है. आंकड़ों के अनुसार लगातार तीसरे महीने ऑयल कंपनियों की ओर से जेट फ्यूल की कीमत में कटौती की है. नवंबर महीने से जनवरी महीने तक जेट फ्यूल के दाम में करीब 14 फीसदी की कमी आई है. जबकि अकेले एक जनवरी को ऑयल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमत में करीब 4 फीसदी की गिरावट की है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी के साथ अन्य महानगरों में जेट फ्यूल की कीमत कितनी हो गई है. साथ ही देश राजधानी दिल्ली में 3 महीने में जेट फ्यूल के दाम कितने कम हो गए हैं.
जनवरी में कितना सस्ता हुआ जेट फ्यूल

आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत में करीब 4 फीसदी यानी 4,162.5 रुपए प्रति किलोलीटर की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद दिल्ली में जेट फ्यूल के दाम 1,01,993.17 रुपए किलोलीटर पर आ गए हैं. वहीं कोलकाता में कीमत 1,10,962.83 रुपए किलोलीटर, मुंबई में 95,372.43 रुपए किलोलीटर और चेन्नई में जेट फ्यूल की कीमत 1,06,042.99 रुपए किलोलीटर हो चुकी है.

तीन महीने में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर जेट फ्यूल की कीमत में तीन महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. अक्टूबर महीने में आखिरी बार जेट फ्यूल के दाम में इजाफा देखने को मिला था और दिल्ली में जेट फ्यूल के दाम 1,18,199.17 रुपए पर आ गए थे. उसके नवंबर के महीने में 5.79 फीसदी यानी 6,854.25 रुपए की गिरावट देखने को मिली और दाम 1,11,344.92 रुपए पर आ गए. उसके बाद दिसंबर के महीने में भी दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत में 4.66 फीसदी यानी 5,189.25 रुपए किलोलीटर की गिरावट देखने को मिली और दाम कम होकर 1,06,155.67 रुपए किलोलीटर पर आ गए. इसका मतलब है कि तीन महीने में जेट फ्यूल की कीमत में करीब 14 फीसदी यानी 16,206 रुपए किलोलीटर की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें